ग्वालियर। 142 दिन बाद शनिदेव 29 सितंबर को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर अपनी चाल बदलेंगे। शनिदेव अभी वक्री (उल्टी चाल) में हैं, 29 सितंबर को वह अपनी चाल बदलकर मार्गी (सीधी चाल) हो जाएंगे।
शनि के चाल बदलने से कई राशियों पर चल रहे बुरे प्रभाव कम हो जाएंगे। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा के अनुसार 11 मई से शनि देव वक्री चाल में चल रहे हैं। शनि के मार्गी होने से 5 राशि मिथुन, कन्या, कर्क, धनु और वृश्चिक के लिए अच्छा समय आ जाएगा।
मिथुन राशिः इस राशि के लोगों के लोगों हो रहे नुकसान अब फायदे में बदलना प्रारंभ हो जाएंगे। साथ ही इस राशि के जातक धर्म-कर्म, पुण्य, दान आदि में अधिक ध्यान देने लगेंगे।
कर्क राशिः कर्क राशि के जिन जातकों का स्वास्थ्य खराब चल रहा था वह 29 सितंबर के बाद से बेहतर होना प्रारंभ हो जाएगा। साथ ही व्यापार और नौकरी में भी लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा। भविष्य निर्माण के लिए छात्रों को मेहनत पर ध्यान देना होगा।
वृश्चिक राशिः शनि के चाल बदलने से मित्रों और करीबियों का लाभ मिलने लगेगा। मांगलिक कार्यों का आयोजन घर में होगा। साथ ही भूमि वाहन आदि खरीद सकेंगे।
धनु राशिः शनि के चाल बदलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। साथ ही आय के साधन भी बढ़ेंगे।
कन्या राशिः लोगों के जीवन में सफलता मिलेगी। शनि का राशि परिवर्तन शुभ परिणाम लेकर आएगा।