करैरा, शिवपुरी। नगरीय विकास व आवास विभाग भोपाल की ओर से बुधवार को जारी उच्च न्यायालय जबलपुर की याचिका के क्रम में प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निकाय में मूल पद पर पदस्थ कर दिया गया है। प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद करैरा दिनेश कुमार श्रीवास्तव को भी बदल गया है। अब वे मुख्य लिपिक कम लेखापाल के मूल पद पर रहेंगे। भोपाल से यह आदेश जारी हुआ है। इसमें 50 अधिकारी शामिल हैं। उप सचिव डॉ. अमिताभ अवस्थी ने आदेश जारी किया है।
Thursday, September 24, 2020
New