पोहरी (शिवपुरी)। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ लगातार 3 साल तक बंधक बना आप्रकृतिक दुष्कर्म करने का मामला का दर्ज कराया हैं। बताया जा रहा हैं की पीडिता का पति बंधक बनाकर आप्रकृतिक दुष्कर्म किया करता था। पीडिता की शिकायत पर भटनावर चौकी में यह मामला दर्ज किया गया हैं।
जानकारी के अनुसार भटनावर की रहने वाली युवती की शादी दलवी नगर गुना के रहने वाले अर्पित गर्ग पुत्र गोपाल दास चौधरी के साथ 14 फरवरी 2016 को संपन्न हुई। पीडिता ने पुलिस को बताया की शादी के बाद ससुराली दहेज में 5 लाख रूपए और एक फोर व्हीलर गाडी की मांग करते थे। समय गुजरने के साथ सुसरालियो की डिमांड के साथ ही पीडिता पर जुर्म बडते चले गए। पति अर्पित ने अपनी पत्नि को गुना में एक अलग से कमरा किराए पर लेकर वहां रख दिया। वहां उससे पति द्वारा जानवरो जैसा बर्ताब किया जाता था। उसके साथ बेरहमी से मारपीट की जाती थी साथ ही उसे बंधक बनाकर पति अर्पित उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया करता था। पीडिता की 3 वर्षीय बेटी भी है जिसको सुसरालियो ने अपने पास रख लिया था।
पीडिता जैसे-तैसे अपने पति के चुंगल से मुक्त होकर किसी तरह अपने मायके भटनावर पहुंची और परिजनो को अपबीती सुनाई। भटनावर चौकी पुलिस ने पीडिता के बयानो के आधार पर पूर्व में पति अर्पित गर्ग, ससुर गोपाल दास चौधरी, सास सविता चौधरी और नंद स्नेहा गर्ग पर 498ए, 323, 342, 34 का मामला 27 जनवरी को दर्ज कर लिया था। पीडिता महिला ने अपने साथ हुए दुराचार की शिकायत महिला प्रकोष्ठ में की थी। जांच उपरांत पति पर धारा 377 का ईजाफा कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी पति अर्पित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।